चाईबासा, अप्रैल 1 -- चाईबासा। घरेलू विवाद में तांतनगर के दारा गांव निवासी 25 वर्षीय पुरुष मोईका पूर्ति ने फांसी लगा कर जान दे दी। जानकारी के अनुसार सोमवार को किसी बात को लेकर मृतक का परिजनों के साथ विवाद हो गया था। वह गुस्से में आकर सोमवार रात में अपने घर से कुछ दूर नीम के पेड़ में गमछा से फांसी का फंदा बांध कर झूल गया, जिससे उसकी की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह जब पुलिस को घटना की सूचना मिली तो पुलिस घटना स्थल पर जाकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...