उत्तरकाशी, दिसम्बर 23 -- महानिदेशक सूचना वंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रेस मान्यता अब तहसील स्तर पर दिए जाने के लिए कार्य किया जा रहा है। इसके लिए नियमावली तैयार की जा रही है, जो अब अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि तहसील स्तर पर मान्यता मिलने के बाद दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों को भी मान्यता का लाभ मिलेगा। एक दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी पहुंचे सूचना महानिदेशक वंशीधर तिवारी ने सोमवार शाम पत्रकारों से वार्ता की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द सोशल मीडिया नियमावली को लागू किया जाएगा। कहा कि यह नियमावली पहले से ही उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लागू है, जिसे अब प्रदेश में लागू करने की प्रक्रिया की जा रही है। नियमावली के लागू होने से सोशल मीडिया पर कार्यरत प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.