बलिया, जनवरी 28 -- बांसडीह। अंकुर पब्लिक इंटर कालेज में मंगलवार को आयोजित तहसील स्तरीय टैलेंट सर्च परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस परीक्षा में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले मैरीटार गांव निवासी अवनीश कुमार मैरीटार को टैबलेट फोन, द्वितीय पुरस्कार हल्दी निवासी संजय पासवान को साइकिल, तृतीय पुरस्कार राहुल पासवान और नंदन भारद्वाज को स्मार्ट वाच , मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसडीएम ने कहा कि टैलेंट सर्च प्रतियोगिता अपने आप में अनूठी पहल है, टैलेंट वही है, जिसमें आपकी रुचि हो। अगर आप अपने टैलेंट के अनुरूप मेहनत करेंगे, तो सफलता अवश्य मिलेगी। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 640 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। इस मौके पर बीडीओ म...