मेरठ, अप्रैल 18 -- तहसील में शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी। अधिकारियों ने कुल 55 शिकायतें सुनीं, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर शेष मामलों के समाधान के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। मवाना तहसील सभागार में शनिवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कार्यक्रम में एसडीएम संतोष कुमार सिंह व सीओ पंकज लवानिया ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं।इस दौरान बिजली, पानी, सफाई, अवैध कब्जा, विधवा पेंशन तथा वृद्धावस्था पेंशन जैसी विभिन्न समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। यह भी पढ़ें- एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस कुल 55 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया...