मेरठ, मार्च 23 -- तहसील में आयोजित समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने जनसमस्याएं सुनते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कुल 37 शिकायतों में से छह का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। मवाना तहसील परिसर में सोमवार को आयोजित समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। गौरतलब है कि तहसील समाधान दिवस सामान्यतः शनिवार को आयोजित होता है, लेकिन ईद के कारण इस बार इसे सोमवार को आयोजित किया गया।‌ समाधान दिवस में कुल 37 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 6 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए।इस दौरान लोगों ने अवैध कब्जा, सड़क, बिजली, पेयजल समेत विभिन...