श्रावस्ती, अप्रैल 18 -- श्रावस्ती, संवाददाता। जिले की तहसीलों में शनिवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें डीएम व एसपी समेत अधिकारियों ने लोगों की शिकायत सुनी। इस दौरान कुल 37 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से पांच का निस्तारण कराया गया। तहसील भिनगा में डीएम अश्विनी कुमार पांडेय की अध्यक्षता के आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 14 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से मौके पर तीन शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को समय सीमा के तहत निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया। डीएम ने निर्देशित किया कि सभी पटल पर प्राप्त शिकायतों का समय से निस्तारण किया जाय। जिससे पीड़ितों को बार बार दौड़ना न पड़े। शिकायत निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी और जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी...