मेरठ, मई 16 -- मवाना तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय और मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने संयुक्त रूप से जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, अवैध कब्जा, पुलिस कार्रवाई, राजस्व, पेयजल, सड़क और बिजली से संबंधित शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच करने तथा समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी भी दी। यह भी पढ़ें- सदर तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी गई शिकायतें समाधान दिवस में कुल 90 शिका...