मऊ, जून 18 -- मऊ, संवाददाता। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा जनपद मऊ में शनिवार को आयोजित होने वाले तहसील समाधान दिवस में अलग-अलग तिथियों में एक दिवसीय नि:शुल्क जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य युवाओं एवं इच्छुक उद्यमियों को स्वरोजगार एवं उद्योग स्थापना से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करना है। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि 20 जून को सदर तहसील में आयोजित तहसील समाधान दिवस में शिविर का आयोजन होगा। शिविर में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना तथा मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना के संबंध में विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी दी जाएगी। यह भी पढ़ें-...