मुरादाबाद, मार्च 6 -- तहसील सभागार में होली मिलन समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुझिया आदि का वितरण किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता व राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। शुक्रवार को तहसील सभागार में तहसील बार एसोसिएशन की ओर से हुए होली मिलन समारोह में सभी ने शेरो शायरी और सुंदर गीतों के माध्यम से माहौल को खुशनुमा बना दिया। इस बीच होली मिलन का विशेष महत्व भी बताया गया। अतिथि के तौर पर एसडीएफ विनय कुमार सिंह, तहसीलदार अंकित गिरी, नायब तहसीलदार विजय कुमार श्रीवास्तव पहुंचे। उन्होंने अपने संबोधन में सभी से आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बोलते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि हम सभी अधिवक्ताओं के लिए जरूरी है कि सभी प्रेम के साथ रहे, आने वाले ईद मिलन जैसे समारोह को भी बड़े ही प्रेम पूर्वक मना...