सहारनपुर, जुलाई 9 -- बेहट। मुख्यमंत्री कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना तथा एसबीआई के साथ हुए एमओयू के वाराणसी में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम का बेहट तहसील सभागार में वर्चुअल प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि पूर्व विधायक नरेश सैनी ने शिक्षकों को स्वास्थ्य कार्ड वितरित करने की साथ बिहारीगढ़ प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका शिल्पी उपाध्याय की पुस्तक 'ब्राइट माइंड्स इनसाइक्लोपीडिया' का विमोचन भी किया। इस अवसर पर बेहट गन्ना विकास समिति के चेयरमैन मुल्कीराज सैनी, संजीव कर्णवाल उर्फ बॉबी तहसीलदार विजय सिंह, कार्यक्रम संयोजक एवं बीईओ विरेंद्र शर्मा, एसबीआई शाखा प्रबंधक योगेंद्र कुमार, बीईओ संजय कौशल, विक्रम सैनी, अजय पांडे, कविन्द्रपाल, निशांत शर्मा, पुष्कर कांबोज, योगेश धीमान, सविता यादव, तृप्ति कक्कड़ व शिल्पी उपाध्याय मौजूद रहे। यह भ...