आगरा, अप्रैल 4 -- तहसील सदर में वाहन पार्किंग का वित्तीय वर्ष 2026-27 का ठेका शनिवार को नीलामी के जरिए उठाया गया। बोली की शुरुआत 15.40 लाख रुपये से हुई। सर्वाधिक 25 लाख 10 हजार रुपये की बोली मऊ रोड खंदारी निवासी सौरभ सिंह ने लगाई। नीलामी प्रक्रिया में 11 लोगों ने भाग लिया। यह प्रक्रिया एसडीएम सदर सचिन राजूपत के निर्देश पर पूरी कराई गई। नायब तहसीलदार रजनीश कुमार रंधावा ने बताया कि पिछले वर्ष तहसील सदर की वाहन पार्किंग का ठेका 15.39 लाख रुपये में उठा था। इस बार करीब 10 लाख रुपये अधिक की बोली लगी है। सर्वाधिक बोली लगाने पर ठेका सौरभ सिंह को दिया गया है। उन्होंने बताया कि नीलामी प्रक्रिया नियमानुसार कराई गई। पार्किंग ठेका 6 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक के लिए वैध रहेगा। अग्रिम धनराशि के रूप में दो लाख रुपये जमा कराए गए हैं, जबकि शेष बोली र...