आगरा, जनवरी 3 -- तहसील सदर परिसर में सीवर लाइन को बाहर की मैन लाइन से जोड़ने का कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया है। यह कार्य मंगलवार तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद बाथरूम के सामने जमा रहने वाली गंदगी से राहत मिलेगी। बारिश के दिनों में होने वाला जलभराव भी समाप्त होगा। परिसर में नालियों का निर्माण कराया गया है। इंटरलॉकिंग भी कराई गई है, जिससे जलनिकासी सुचारु होगी। तहसील बार एसोसिएशन के महासचिव अरविंद कुमार दुबे ने बताया कि जिलाधिकारी के प्रयास से तहसील सदर में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में सीवर लाइन को मैन लाइन से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि आए दिन सीवर चोक होने से अधिवक्ताओं और वादकारियों को परेशानी होती थी। यह समस्या संपूर्ण समाधान दिवस में भी उठाई गई थी। महासचिव ने पीने के पानी की स्थायी व्यवस्था और शौचालय नि...