आगरा, अप्रैल 30 -- दस्तावेज लेखक सहायक वीरेंद्र अग्रवाल टिंकू के निधन के चलते गुरुवार को तहसील सदर में बैनामे नहीं हुए। अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक न्यायिक व निबंधन कार्य से विरत रहे। तहसील में आयोजित शोकसभा में दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। इसमें तहसील बार एसोसिएशन के महासचिव अरविंद कुमार दुबे समेत अन्य अधिवक्ता आदि मौजूद रहे। वहीं, रजिस्ट्री दफ्तरों में बैनामा कराने आए लोग वापस लौट गए। सहायक महानिरीक्षक निबंधन योगेश कुमार ने बताया कि अधिवक्ताओं के न्यायिक व निबंधन कार्य से विरत रहने के चलते बैनामे नहीं हो सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.