कन्नौज, जनवरी 30 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। एसआईआर को लेकर आम नागरिकों के अलावा राजनीतिक व्यक्ति भी सक्रिय हैं। हर रोज तहसील व ब्लाक कार्यालय में भी भीड़ लग रही है। लोग अपना वोट बनवाने के लिए जुट रहे हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर के आदेश के बाद बीएलओ ने घर जा जाकर वोट बनवाए हैं। अब छूटे हुए लोग अपने आवश्यक दस्तावेज लेकर अपना वोट बनवाने के लिए ब्लॉक मुख्यालय के अलावा तहसील भी पहुंच रहे हैं। अपने प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोग चक्कर लगा रहे हैं। शुक्रवार को ब्लाक तालग्राम मुख्यालय पर महिलाओं और पुरुषों की खासी भीड़ देखी गई। बीएलओ और बीएलए के साथ ही राजनीतिक व्यक्ति भी एसआईआर को लेकर सक्रिय दिखाई दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.