संभल, जनवरी 7 -- चन्दौसी। तहसील और कचहरी परिसर में इन दिनों छोटे मूल्य के स्टांप (10 और 20 रुपये) की भारी किल्लत बनी हुई है। हालात ऐसे हैं कि जहां कहीं स्टांप उपलब्ध भी हैं, वहां वे निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर बेचे जा रहे हैं। इससे न्यायालयों में काम कराने पहुंचे आमजन, वादकारी और अधिवक्ताओं को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तहसील कचहरी में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) और उप जिलाधिकारी न्यायालय में दाखिल होने वाले अधिकांश प्रकरणों में 10 और 20 रुपये के स्टांप की नियमित जरूरत पड़ती है। लेकिन स्टांप की कमी के चलते वादकारियों को या तो काम रोकना पड़ रहा है, या फिर निर्धारित मूल्य से अधिक रकम देकर स्टांप खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। हालांकि तहसील में 10 व 20 रुपये के ई-स्टांप उपलब्ध बताए जा रहे हैं, लेकिन वादकारियों का आरोप है कि ई...