मेरठ, मार्च 11 -- सरधना तहसील रोड पर लंबे समय से खराब पड़ी सड़क और जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने जा रही है। नगर पालिक की ओर से सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। बता दें कि इस मार्ग पर काफी समय से गड्ढे और जलभराव की समस्या बनी हुई थी। बरसात के दिनों में हालात और ज्यादा खराब हो जाते थे, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। क्षेत्र के लोगों ने कई बार नगरपालिक से सड़क निर्माण की मांग की थी। अब निर्माण कार्य शुरू होने के बाद लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही सड़क बनकर तैयार हो जाएगी और आवागमन सुगम हो जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क बनने से न केवल आवाजाही आसान होगी, बल्कि आसपास के दुकानदारों और क्षेत्रवासियों को भी काफी राहत मिलेगी। फिलहाल नगरप...