हाथरस, अप्रैल 4 -- सासनी । शासन के निर्देशानुसार शनिवार को तहसील परिसर स्थित सभागार में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को सुना। उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील स्तरीय इस जनसुनवाई की अध्यक्षता एसडीएम नीरज शर्मा ने की। संचालन तहसीलदार डोली यादव द्वारा किया गया। समाधान दिवस में कुल 33 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें अधिकांश मामले राजस्व,चकरोड पैमाइश, पुलिस प्रशासन और आपसी विवादों से संबंधित रहे। 33 शिकायतों में से मौके पर केवल दो शिकायतों का ही निस्तारण किया जा सका। शेष 31 शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देश दिया गया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर स्थलीय निरीक्षण कर इनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। अध्यक्षता कर रहे नीरज शर्मा ने अधिकारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.