मेरठ, अप्रैल 4 -- मवाना तहसील में शनिवार को समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें एडीएम सत्य प्रकाश व एसपी देहात अभिजीत सिंह ने समस्याएं सुनी। इस मौके पर 83 शिकायतों में से नौ मामले मौके पर ही निपटाए गए। शनिवार को तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर एडीएम सत्य प्रकाश व एसपी देहात अभिजीत पहुंचे और समस्याएं सुनी। इस दौरान अवैध कब्जे, राशन कार्ड, जमीन की पैमाइश इत्यादि से संबंधित शिकायतें आई। दोनों अधिकारियों के अलावा तहसीलदार निरंकार सिंह ने भी समस्याएं सुनी। मौके पर 83 शिकायतों में से 9 मामले मौके पर ही निपटाए दिए। अन्य मामलों में निस्तारण हेतु कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ अशोक कटियार समेत अन्य विभागां के अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.