एटा, मार्च 7 -- शनिवार को डीएम प्रेमरंजन सिंह तहसील समाधान दिवस पर अलीगंज आए हुए थे। तहसील में समय से कार्य न होने पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने डीएम को ज्ञापन सौंपा और समस्या निस्तारण की मांग की। सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि पूर्व में भी तहसील कार्यालय समस्या के निदान को ज्ञापन दिया गया मामले में कार्रवाई नहीं हुई। दाखिल ख़ारिज की अविविवादित पत्रवली का समय से निस्तारण न होना, अविवादित विरासत आकरण निरस्त करने की समस्या, कम्प्यूटर फीडिंग नियमित न होना आदेश का रह जाना। धारा राजस्व सहित 116 के मुक़दमे पर समय न पड़ना, तीन माह बाद पत्रवली गुम हो जाना सहित कई समस्याएं रही। बार अध्यक्ष महेंद्र सिंह शाक्य ने बताया कि समस्याओं का समाधान किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में अंबरीश सिंह राठौर, फेरु सिंह सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.