एटा, मार्च 10 -- तहसील सभागार में एसडीएम जगमोहन गुप्ता की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में तहसील क्षेत्र के लेखपालों और कानूनगो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं होगी। उन्हें योजना के अंतर्गत डिफॉल्ट श्रेणी में माना जा सकता है। इससे उन्हें मिलने वाला लाभ प्रभावित हो सकता है। इसलिए सभी लेखपालों को निर्देशित किया गया कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में किसानों से संपर्क कर फार्मर रजिस्ट्री का कार्य तेजी से पूर्ण कराएं। एसडीएम ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सही पात्र किसानों तक पहुंचाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री बेहद महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से किसानों का पूरा विवरण ऑनलाइन दर्ज किया जा रहा है। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और सुविधा बनी रहे...