गाजीपुर, मार्च 23 -- जमानियां। तहसील कार्यालय के विभिन्न पटलों, विशेषकर आपूर्ति विभाग में प्राइवेट कर्मचारियों की अनधिकृत मौजूदगी को लेकर अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। इस मुद्दे पर जमानियां बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयप्रकाश और सचिव मुनेश के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं का आरोप है कि सरकारी पटलों पर प्राइवेट कर्मियों की तैनाती से भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और पारदर्शिता प्रभावित हो रही है। अधिवक्ता पंकज तिवारी ने कहा कि इससे दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों और अधिवक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कार्यों में अनावश्यक देरी हो रही है। बार एसोसिएशन ने मांग की कि सभी पटलों से प्राइवेट कर्मियों को हटाकर केवल सरकारी कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। ज्ञा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.