शाहजहांपुर, मई 23 -- शाहजहांपुर। सदर तहसील में इन दिनों फरियादी अपनी समस्याओं से ज्यादा प्यास से परेशान हैं। भीषण गर्मी के बीच तहसील परिसर में लगा वाटर कूलर लंबे समय से खराब पड़ा है, जबकि पास की टोटी ने भी मानो गर्मी की छुट्टी ले रखी है। ऐसे में तहसील पहुंचने वाले लोगों को हलक तर करने के लिए जेब ढीली करनी पड़ रही है। तहसील परिसर में रोजाना सैकड़ों लोग अपने काम से पहुंचते हैं, लेकिन पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधा तक उपलब्ध नहीं है। हैरानी की बात यह है कि कई बार डीएम, सीडीओ और दूसरे अधिकारी तहसील दिवस में यहां पहुंच चुके हैं, फिर भी खराब वाटर कूलर पर किसी की नजर नहीं पड़ी। यह भी पढ़ें- तहसील में प्यासे फरियादी, ऑफस में अटकी फाइल फरियादियों का कहना है कि तहसील में काम हो या न हो, प्यास जरूर लग जाती है। मगर यहां पानी ढूंढना भी किसी सरकारी ...