आजमगढ़, अप्रैल 8 -- बूढ़नपुर, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील परिसर में मंगलवार की शाम एक अधिवक्ता ने पूर्व प्रधान को पीट दिया। पीड़ित ने बुधवार को कप्तानगंज थाने में तहरीर दी। पूर्व प्रधान ने केसीसी के लिए वकील को पत्रावली दी थी। वकील से पत्रावली खोने पर दोनों में विवाद हो गया। अहरौला थाना क्षेत्र के कोठरा गांव निवासी श्यामनाथ गांव के पूर्व प्रधान हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बैंक के वकील को केसीसी के लिए पत्रावली दी थी। एक हजार रुपये, खतौनी और स्टांप पेपर सहित अन्य दस्तावेज दिए थे। एक सप्ताह बाद पहुंचा तो वकील ने कहा कि पत्रावली गायब हो गई है, दूसरी तैयार करनी पड़ेगी। पीड़ित ने जरूरी कागजात उपलब्ध कराए। दूसरी बार एक सप्ताह बाद मंगलवार को तहसील पहुंचा तो वकील ने फिर पत्रावली गायब होने की बात कही। पूछताछ करने पर विवाद हो गया। वकील ने उ...