एटा, फरवरी 26 -- तहसील परिसर में सोमवार को होली मिलन समारोह मनाया गया। समारोह में अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द, भाईचारे व एकता का संदेश दिया। पूरे परिसर में रंग-गुलाल और पारंपरिक होली गीतों के बीच उत्सव का माहौल छाया रहा। समारोह की अध्यक्षता बार एसोसिएशन अध्यक्ष महेंद्र सिंह शाक्य ने की। अधिवक्ताओं के साथ होली खेलते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि होली प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का प्रतीक पर्व है। इसे मिल-जुलकर मनाना चाहिए। पूर्व विधायक एडवोकेट सतीश चंद्र शर्मा का चित्र लगाकर उन्हें श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने उनके क्षेत्रीय विकास एवं अधिवक्ता समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया। समारोह में नायब तहसीलदार सतीश कुमार समेत वेद प्रका...