तहसील में धरने पर बैठे भाकियू नेता, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मुरादाबाद, मार्च 25 -- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारी बुधवार को मांगों को लेकर तहसील पर धरने पर बैठ गए। वहीं मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन भी दिया। बुधवार को तहसील में धरने पर पहुंचे किसानों ने ज्ञापन देकर कहा कि थाना कुंदरकी क्षेत्र के गांव मझौली में पिछले 10 साल से एक रास्ता व्यक्तिगत छोड़ा गया था, जिसका उपयोग सहखातेदार कर रहे थे। उस जगह पर कई मकान भी बने हुए हैं। मगर कुछ दबंग लोगों ने इस रास्ते को बोरिंग करके अतिक्रमण कर बंद कर दिया। इस मामले में शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। अभी भी अतिक्रमण किया जा रहा है। गांव के दूसरी ओर शमशान तथा तालाब की भूमि पर भी कब्जा किया जा चुका है। जिसका विरोध भी कई बार किया जा चुका है। मगर ये लोग अनुसूचित जाति का होने के कारण एससी-एसटी का मुकदमा लगाने की धमकी देते हैं। मामले को ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.