मथुरा, मई 21 -- तहसील परिसर में हाल ही में बनाए गए दो अधिवक्ताओं के चेम्बरों को प्रशासन ने बुधवार रात हटवा दिया। बार एसोसिएशन ने इसके विरोध में राजस्व अदालतों के बहिष्कार की घोषणा की है। तहसील मांट में अधिवक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और बैठने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है। इसी कारण अधिवक्ता रामलाल अग्रवाल एवं चतुर्भुज निषाद ने अपने चेम्बर बनाए थे, जिन्हें रात में हटवा दिया गया। बार एसोसिएशन के सचिव आलोक जायस ने सभी राजस्व अदालतों के बहिष्कार का एलान करते हुए मांग की कि पंजीकृत अधिवक्ताओं को बैठने के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराया जाए। एसडीएम दीपिका मेहर ने बताया कि एक अधिवक्ता द्वारा रिकॉर्ड रूम को क्षति पहुंचाते हुए अवैध निर्माण कराया जा रहा था, जिसे हटाया गया है। यह भी पढ़ें- वकीलों ने नारेबाजी कर बंद कराया कोर्ट मामले में तहसीलदार ...