गंगापार, मार्च 25 -- रामनवमी के उपलक्ष में दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है। यह जानकारी एसडीएम मेजा सुरेन्द्र प्रताप यादव ने बताया कि रामनवमी त्योहार को देखते हुए शासन ने दो दिनों का अवकाश कर दिया है, जिससे गुरुवार व शुक्रवार को तहसील में अवकाश रहेगा, शनिवार को तहसील कार्यालय पूर्ववत खुलेगा। उधर ग्राम न्यायालय में गुरुवार को पूर्व की भांति चलेगा। ग्राम न्यायालय में रामनवमी का अवकाश शुक्रवार को होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...