महाराजगंज, फरवरी 6 -- नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा तहसील परिसर में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक से तीखी बहस के बाद अधिवक्ता आक्रोशित हो गए। धक्का-मुक्की होने लगी। इसी बीच तहसील प्रशासन के कुछ जिम्मेदार भी मौके पर पहुंच गए और किसी तरह से मामले को शांत कराया। पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। तहसील परिसर में कुछ लोगों से नोकझोंक कर रहा युवक दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था। तहसील के कुछ जिम्मेदार समझाने पहुंचे तो उससे भी तीखी बहस करने लगा। बताया जा रहा है कि अधिवक्ताओं के मना करने के बाद भी वह अपना आपा खो बैठा और नोंकझोक पर उतारू हो गया। इस दौरान कुछ अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए। अधिवक्ता मामले को संभालने के प्रयास...