बाराबंकी, अप्रैल 4 -- जैदपुर। तहसील नवाबगंज के कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में पिछले चार दिनों से नेटवर्क समस्या के चलते राजस्व कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं। सबसे अधिक परेशानी किसानों को उठानी पड़ रही है, जिन्हें अपनी खतौनी की नकल नहीं मिल पा रही है। जिससे लोगों में काफी आक्रोश बना हुआ हैं। शहर के कलेक्ट्रेट स्थित तहसील नवाबगंज परिसर में रोजाना दर्जनों किसान खतौनी लेने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन नेटवर्क न होने के कारण उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। कई किसान लगातार कई दिनों से चक्कर काट रहे हैं, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है।कई किसानों का कहना है कि पिछले चार दिनों से रोजाना तहसील के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन एक दो घंटे में ही नेटवर्क बाधित होने के बाद घंटों इंतजार करने के बाद वापस लौटना पड़ रहा है। खेत से जुड़े जर...