हाथरस, नवम्बर 15 -- सादाबाद। भारतीय किसान यूनियन के बैनरतले किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मासिक पंचायत का आयोजन शनिवार को सादाबाद तहसील परिसर मंे किया गया। इस पंचायत में किसानों ने समस्याओं के समाधान को लेकर हुंकार भरी। यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम विधायक गुड्डू चौधरी और एसडीएम मनीष चौधरी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में तहसील अध्यक्ष विक्रम सिंह वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अलीगढ़ चंद्रेश चौधरी तथा जिला उपाध्यक्ष मंगलेश यादव ने बताया कि आवारा गोवंश लगातार किसानों को अपना शिकार बना रहे हैं, इनके खुले में विचरने पर रोक लगाई जाए। मण्डी समिति सादाबाद में बाजरा का क्रय केंद्र सरकार ने खोल रखा है, लेकिन वहां किसानों का बाजरा नहीं लिया जा रहा है। किसानों को चार चार दिन तक मंडी में ही रूकना पड रहा है। क्षेत्र के नहर रजवाहों में पानी नही...