मऊ, अप्रैल 22 -- मुहम्मदाबाद गोहना। तहसील प्रशासन में बुधवार को महत्वपूर्ण बदलाव हुआ, जब नवागत उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने बुधवार देर शाम अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले यहां तैनात एसडीएम अभिषेक गोस्वामी का स्थानांतरण इसी तहसील में न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर कर दिया गया है। अर्चना अग्निहोत्री इससे पूर्व न्यायिक पद पर तैनात थीं, जिन्हें अब प्रशासनिक उपजिलाधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने तहसील के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर कार्यप्रणाली को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- शिकायतों का त्वरित निस्तारण,भ्रष्टाचार पर होगी सख्त कार्रवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...