मुजफ्फर नगर, जून 16 -- तहसील के बार एसोसिएशन, दस्तावेज लेखक संघ, स्टाम्प विक्रेतागण संघ, टाईपिस्टगण संघ व फोटो स्टेट संघ की सयुंक्त बैठक में कल (आज) से तहसील में कलमबंद हडताल और कार्य बहिष्कार की घोषणा की गई। बुढ़ाना बार एसोसिएशन कार्यालय पर आयोजित सभी संघो की संयुक्त सभा आयोजित की गई। जिसमे सर्वसम्मति से यह निर्णय लिए गए कि सरकार द्वारा रजिस्ट्री/उपनिबन्धक कार्यालयो मे डिजिटल योजना को लागू करने के विरोध स्वरूप मंगलवार से सभी संघ एक जुट होकर अनिश्चित काल के लिये कार्यों से विरत रहेंगे। यदि कोई सदस्य इस प्रस्ताव का उल्लंघन करता है, तो उस पर दस हजार रूपये का आर्थिक दण्ड लगाया जायेगा तथा उसके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। यह भी पढ़ें- रजिस्ट्री कार्यालय में तालाबंदी कर हड़ताल पर बैठे वकील, न्यायिक कार्यों का किया बहिष्कार...