गंगापार, फरवरी 17 -- कौंधियारा/करछना,हिंस। तहसील करछना के अधिवक्ता 2 फरवरी 2026 से लगातार कार्य बहिष्कार कर अनवरत हड़ताल पर हैं। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण वादकारियों को निराश होकर बिना सुनवाई के वापस लौटना पड़ रहा है। इसी क्रम में करछना अधिवक्ता वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आंदोलन को और व्यापक रूप देने पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में अध्यक्ष केपी. सिंह, मंत्री संजय पांडेय, पूर्व मंत्री विनोद द्विवेदी, केके. पांडेय, लाल बहादुर सिंह तथा केके. निषाद सहित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...