गंगापार, अप्रैल 15 -- तहसील मुख्यालय पर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने प्रदर्शन किया है। मांगों से संबंधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंप समस्या के निस्तारण की मांग की है। किसानों ने बेमौसम बारिश से हुई फसल क्षति का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग के साथ आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान और सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए उन्हें पकड़कर गोशालाओं में भेजने की मांग उठाई है। मंडल उपाध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय की अगुवाई में तहसील अध्यक्ष सूबेदार यादव सहित मौजूद किसानों ने स्मार्ट मीटर हटाकर पूर्व व्यवस्था लागू करने, तहसील के गांवों में लंबित अंश निर्धारण कार्य पूरा कराने तथा ग्राम सभा उस्मापुर उपरहार में लेखपाल की कथित मनमानी पर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने उठाया स्...