गंगापार, फरवरी 13 -- तहसील मुख्यालय पर कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आवासीय व्यवस्था न होने से जहां फरियादियों के काम काज पर बुरा असर पड़ रहा है, वहीं अधिकारियों को तमाम प्रकार की दिक्कतें हो रही हैं। तहसील मुख्यालय के पीछे करोड़ों से निर्मित आवासीय भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। एक दशक पहले इसी आवासीय भवन में नायब तहसीलदार, कानूनगो व अन्य कर्मचारी रहकर कार्य निबटाते रहे, आवास के अभाव में तहसीलदार, नायब तहसीलदार किराए के भवन में रहकर तहसील पहुंच काम निबटा रहे हैं। आवासीय भवन यदि समय रहते नहीं ढहा दिया गया तो इस जर्जर भवन के अचानक गिरने पर तहसील भवन व आसपास के अन्य भवन को भी खतरा पहुंच सकता है। उधर एसडीएम आवास भी पूरी तरह जर्जर हो चुका है, आवासीय भवन की छत से चट्टा गिर रहा है। माह भर पूर्व एसडीएम आवास पर बैठकर कुछ कागजी कार्य कर रह...