बांदा, मई 16 -- बांदा। बबेरू तहसील बार संघ के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शनिवार को अध्यक्ष व महासचिव समेत दो पदों के लिए 219 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। एल्डर कमेटी के चेयरमैन रमेश कुमार श्रीवास्तव एव चुनाव अधिकारी शिव कुमार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद में प्रभुदत्त पाण्डेय, नवल किशोर प्रजापति व रामजी द्विवेदी के बीच मुकाबला होगा। महासचिव पद पर नरेन्द्र कुमार यादव ,रामनरेश यादव व हरेन्द्र सिह के बीच मुकाबला होगा। 16 मई दिन शनिवार को मतदान होगा जिसमें 219 अधिवक्ता अपने मत का प्रयोग करेंगे। मतदानर सुबह 8 से 2 बजे तक होगा। यह भी पढ़ें- तहसील बार संघ चुनाव को लेकर वोटिंग आज इसके बाद तीन बजे से मतगणना होगी एव चुनाव परिणामों को घोषणा होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...