देवरिया, फरवरी 12 -- देवरिया, निज संवाददाता। बुधवार को सदर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मंडल का चुनाव एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अशोक कुमार श्रीवास्तव व उप चुनाव अधिकारी विजय कुमार यादव की देखरेख में हुआ। इसमें चार पदों पर एक से अधिक प्रत्याशी होने पर मतदान हुआ। मतगणना में अजय कुमार द्विवेदी से 14 वोट अधिक पाकर युगुल किशोर तिवारी अध्यक्ष चुने गये। नव निर्वाचित पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। सदर तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में एक से अधिक दावेदार होने पर अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, मंत्री तथा संयुक्त मंत्री पद के लिए मतदान कराया गया। तहसील परिसर में चुनाव एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अशोक कुमार श्रीवास्तव व उप चुनाव अधिकारी विजय कुमार यादव व सदस्य केशरी नंदन पाण्डेय, हेमंत कुमार श्रीवास्तव, दिनेश चन्द्र...