लखीमपुरखीरी, मार्च 1 -- लखीमपुर तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी बनवारी लाल श्रीवास्तव और सहायक चुनाव अधिकारी श्रीराम रस्तोगी व धीरज कुमार वर्मा ने बताया कि 28 फरवरी तक नामांकन पत्रों की बिक्री व नामांकन पत्र दाखिल किए गए। आपत्तियों के निस्तारण पांच मार्च को किया जाएगा। सात मार्च को नामांकन पत्रों की वापसी का समय निर्धारित है। वहीं मतदान 13 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना शुरू होगी। चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के लिए विनोद कुमार पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए ध्यानेंद्र कुमार त्रिपाठी ध्यानू, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सुशील कुमार वर्मा और महामंत्री पद के लिए निर्मल सिंह, कोषाध्यक्ष के लिए सुधीर कुमार वर्मा, संयुक्त मंत्री के लिए दिलीप कुमार मिश्रा व ललित कुमार श...