लखीमपुरखीरी, मार्च 17 -- तहसील लखीमपुर बार एसोसिएशन की चल रही चुनाव प्रक्रिया में सभी पदों पर एकल नामांकन होने के कारण सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। विनोद कुमार पाण्डेय एडवोकेट अध्यक्ष और निर्मल सिंह महामंत्री चुने गए। ध्यानेन्द्र कुमार त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुशील कुमार वर्मा कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। वहीं सुधीर कुमार वर्मा कोषाध्यक्ष, ललित कुमार श्रीवास्तव, दिलीप कुमार मिश्र संयुक्त मंत्री चुने गए। मुख्य चुनाव अधिकारी बनवारी लाल श्रीवास्तव, सहायक चुनाव अधिकारी श्रीराम रस्तोगी और सहायक चुनाव अधिकारी धीरज कुमार वर्मा ने विजेताओं को प्रमापत्र देकर बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.