सहारनपुर, अप्रैल 16 -- तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। बुधवार को पुरानी तहसील में ऐल्डर कमेटी के चेयरमैन चौ. नकलीराम ने बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुमार गुर्जर, महासचिव मुरारी लाल, कोषाध्यक्ष शारिक अंसारी, कनिष्ठ सदस्य अर्जुन सिंह को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में बार अध्यक्ष अनिल कुमार गुर्जर ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जिन अधिवक्ताओं को अभी तक नई तहसील में चैंबर उपलब्ध नहीं हुए है। जल्द ही तहसील प्रशासन से बात करके उनको चैंबर उपलब्ध कराए जाएंगे। यह भी पढ़ें- हरिराम श्रीवास अध्यक्ष और महामंत्री बने कृपाल सिंह ठा. धीर सिंह, योगेंद्र पुंडीर, ...