तहसील बार : ओमप्रकाश अध्यक्ष और विनोद सचिव निर्वाचित
मऊ, मई 14 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक निर्वाचन में गुरुवार को अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तहसील परिसर स्थित पुस्तकालय सभागार में सुबह 11 बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर तीन बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से चला। चुनाव में सभी 58 अधिवक्ताओं ने मतदान कर शत-प्रतिशत मतदान का रिकॉर्ड कायम किया। मतदान समाप्त होने के बाद एल्डर कमेटी की देखरेख में मतगणना कराई गई।
चुनाव परिणाम परिणाम घोषित करते हुए चेयरमैन विजय कुमार ने अध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश तथा सचिव पद पर विनोद कुमार सिंह की जीत की घोषणा की। अध्यक्ष पद के चुनाव में ओमप्रकाश को 35 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी खालिद जमाल खान को 23 वोट प्राप्त हुए। वहीं सचिव पद के लिए हुए रोमांचक मुकाबले में विनोद कुमार सिंह ने 30 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.