विकासनगर, दिसम्बर 15 -- सेलाकुई संवाददाता। पछुवादून में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और भूमाफिया को तहसील प्रशासन की शह होने का आरोप लगाकर विहिप और बजरंग दल ने सोमवार को सेलाकुई से हरबर्टपुर तक तहसील प्रशासन के खिलाफ तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह पछुवादून बचाओ आंदोलन की शुरुआत है। जब तक भूमाफिया और सफेदपोशों को मिल रहे संरक्षण बंद नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सोमवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता सेलाकुई में शहीद सतेंद्र चौक पर एकत्रित हुए। वहां उन्होंने शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए पैदल यात्रा शुरू की। रामपुर पहुंचते ही सभी कार्यकर्ताओं ने हेलमेट पहना। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि दो साल पहले इसी ग्रामसभा में कांवड़ियों पर पत्थरबाजी हुई। इसका मुख्य आरोपी खुलेआम घूम रहा है। इसलिए वे सुरक्षा के ...