गाजीपुर, अप्रैल 17 -- जमानियां। उपजिलाधिकारी की कार्यशैली को लेकर बार एसोसिएशन जमानियां ने अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती और उपजिलाधिकारी अपने व्यवहार के लिए माफी नहीं मांगती वो प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक धरना और नारेबाजी करेंगे। अधिवक्ताओं का आरोप है कि उपजिलाधिकारी ने उनकी मांगों पर लिखित सूचना देने के बजाय टालमटोल किया। इस अवसर अध्यक्ष जयप्रकाश राम, सचिव मुनेश सिंह, कमलकांत राय, उदय नारायण सिंह, मेराज हसन, फैसल होदा, अरविंद कुमार, पंकज तिवारी, दिग्विजय नाथ तिवारी, मिथिलेश सिंह,शशि भूषण राय, रवि प्रकाश, सुनील कुमार, बृजेश कुशवाहा, घनश्याम कुशवाहा, संजय यादव, रमेश यादव रहे। यह भी पढ़ें- तीसरे दिन भी न्यायिक कार्य से वि...