उरई, मार्च 3 -- कोंच। कोंच तहसील स्थित अधिवक्ता परिसर में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने परिसर में रोशनी के लिए लगी मरकरी लाइट को उड़ा दिया, जिससे पूरे परिसर में अंधेरा पसर गया है। घटना के बाद अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पूर्व बार संघ अध्यक्ष संजय तिवारी ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता परिसर में लगी मरकरी लाइट चोरी हो जाने से रात्रि के समय वकीलों और कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरा होने के कारण असुरक्षा की भावना भी बढ़ गई है। संजय तिवारी ने यह भी कहा कि इससे पहले भी परिसर से मरकरी लाइट चोरी की घटना हो चुकी है, लेकिन उस समय कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लगातार हो रही घटनाओं से ...