लखीमपुरखीरी, जून 17 -- गोला गोकर्णनाथ। तहसील परिसर में विशाल शर्बत भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व बार अध्यक्ष प्रेम किशोर मिश्र, अधिवक्ता देवेंद्र भदौरिया और अधिवक्ता पारसनाथ मिश्र द्वारा कराया गया। भंडारे में तहसील क्षेत्र के अधिवक्ताओं, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर शरबत प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री राकेश त्रिपाठी, बार संघ के अध्यक्ष रामकुमार गौतम,महामंत्री संदीप अवस्थी, रामजीलाल दीक्षित, पारस मिश्रा, नीरज मिश्रा, डीडी गिरी, राजेश गिरी, विमल श्रीवास्तव, रजनी सिन्हा, सत्यपाल विश्वकर्मा, अमन प्रताप सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...