जौनपुर, जून 2 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के तहत सोमवार को तहसील परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 156 लोगों की जांच कर नि:शुल्क दवाएं दी गईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर की टीम ने शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें उच्च रक्तचाप से बचाव के उपाय बताए। चिकित्सक डॉ. बीएल यादव के नेतृत्व में शिविर आयोजित हुआ। स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार लेने, तनाव से बचने और नियमित व्यायाम करने की सलाह दी। शिविर में लोगों को बताया गया कि उच्च रक्तचाप एक गंभीर समस्या है, जो समय पर जांच और उपचार न होने पर हृदय, मस्तिष्क तथा अन्य अंगों को प्रभावित कर सकती है। इसलिए इसके लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और नियमित रूप से रक्तचाप की जांच करानी चाहिए। कार्य...