मेरठ, मई 14 -- सरधना तहसील परिसर में युवक और उसकी महिला मित्र के साथ गाली-गलौज व अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने दो लोगों के खिलाफ थाना सरधना में नामजद तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई। भूनी गांव निवासी अनिल पुत्र ओमप्रकाश ने तहरीर में बताया कि वह 12 मई को अपनी महिला मित्र के साथ तहसील सरधना में इकरारनामा निरस्त कराने के सिलसिले में एक अधिवक्ता के पास आया था। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी अंकित व दीपक जैसवाल वहां पहुंचे और उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके और उसकी महिला मित्र के साथ अभद्रता व मारपीट की। उनका शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें आता देख आरोपी ...