मुजफ्फर नगर, मार्च 24 -- कस्बे की तहसील परिसर में सुबह एक युवक का शव पड़ा मिलने से हड़कम्प मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया। पुलिस को सूचना मिली कि तहसील परिसर में एक वकील के चेम्बर के सामने किसी युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई, जो 28 वर्षीय शाहरुख पुत्र यासीन निवासी शफीपुर पट्टी बुढ़ाना के रुप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि शाहरुख नशा करने का आदी था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...