फिरोजाबाद, मई 8 -- जसराना तहसील परिसर में स्थित कोषागार की पुरानी बिल्डिंग एक बड़े हादसे का कारण बनते-बनते बच गई। बिल्डिंग के बरामदे की छत से अचानक प्लास्टर गिर पड़ा, जिससे वहां मौजूद दो अधिवक्ता बाल-बाल बच गए। घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय अवधेश वर्मा, बृज किशोर उपाध्याय दोनों अधिवक्ता बरामदे में बैठे हुए थे। अचानक छत से प्लास्टर टूटकर नीचे गिरने लगा। गनीमत रही कि समय रहते दोनों अधिवक्ताओं ने हटकर खुद को बचा लिया। अधिवक्ताओं ने पुरानी व जर्जर बिल्डिंग को लेकर नाराजगी जताई है। घटना के बाद अधिवक्ताओं ने जर्जर भवन की मरम्मत अथवा उसे ध्वस्त कर नई बिल्डिंग बनाने की मांग की है।त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.