गाजीपुर, अप्रैल 13 -- जमानियां। तहसील मुख्यालय परिसर में नए सभागार और मीटिंग कक्ष के निर्माण कार्य के लिए सोमवार को भूमि पूजन किया गया। यह कार्यक्रम उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया और तहसीलदार रामनारायण वर्मा ने किया। भूमि पूजन को विधिवत रूप से वैदिक परंपराओं और वास्तु नियमों के अनुसार किया गया, जिसके बाद निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। एसडीएम ने बताया कि नए सभागार कक्ष की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। तहसील परिसर में पर्याप्त बैठक व्यवस्था न होने के कारण विभिन्न प्रशासनिक बैठकों और कार्यक्रमों के आयोजन में कठिनाई आती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए इस निर्माण कार्य की पहल की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...